दिल्ली ब्लास्ट केस में नाम सामने आने पर अल-फलाह यूनिवर्सिटी का बयान — ‘संस्थान का गिरफ्तार डॉक्टरों से कोई संबंध नहीं’
फरीदाबाद (आरएनआई)। दिल्ली ब्लास्ट मामले में नाम सामने आने के बाद फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सभी आरोपों को सख्ती से खारिज किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उसका उन दो डॉक्टरों से कोई संबंध नहीं है, जिन्हें जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने अपने बयान में कहा,
“अल-फलाह यूनिवर्सिटी का उन व्यक्तियों से कोई लेना-देना नहीं है, जिनके नाम जांच एजेंसियों द्वारा जारी सूची में सामने आए हैं। हमारा संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक विकास के प्रति समर्पित है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में लगाए गए आरोप पूरी तरह भ्रमित करने वाले और निराधार हैं।”
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है और यदि किसी व्यक्ति ने व्यक्तिगत स्तर पर कोई गतिविधि की है, तो उसकी जिम्मेदारी संस्थान की नहीं होगी।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने साथ ही मीडिया से अपील की है कि तथ्यों की पुष्टि किए बिना भ्रामक खबरें न चलाएं, क्योंकि इससे संस्था की प्रतिष्ठा और हजारों छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
गौरतलब है कि दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में NIA और दिल्ली पुलिस की विशेष टीमों ने हाल ही में दो डॉक्टरों को हिरासत में लिया था, जिनका संबंध फरीदाबाद से बताया जा रहा था। इसी संदर्भ में अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम मीडिया में सामने आया था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



