दिल्ली पुलिस पहुंची नवादा, दो सायबर ठग को किया गिरफ्तार

Sunday, January 8, 2023 - 23:30
Updated: 4 years ago
0
दिल्ली पुलिस पहुंची नवादा, दो सायबर ठग को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस पहुंची नवादा, दो सायबर ठग को किया गिरफ्तार

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारन पंचायत के तिलैया गांव से दिल्ली पुलिस के निशानदेही पर रजौली पुलिस ने सायबर क्राइम में संलिप्त दो लोगों को  गिरफ्तार किया.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि बीती रात्रि में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम सायबर फ्रॉड के केस में अनुसंधान एवं छापेमारी को लेकर रजौली थाने आयी.रजौली थाना में पदस्थापित एसआई धीरज कुमार सिंह व एसआई अविनाश कुमार एवं सशस्त्र बल के साथ एक टीम बनाकर तकनीकी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस के साथ रजौली थाना अंतर्गत तिलैया गांव में छापेमारी की गई.छापेमारी के दौरान तिलैया गांव निवासी सुरेन्द्र मांझी के पुत्र प्रह्लाद कुमार के घर से और नालन्दा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के कतरडीह गांव निवासी स्व जोधन भुइयां के पुत्र चन्दन कुमार को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से नगदी एक करोड़ एक लाख रुपये के अलावे 16 मोबाइल एवं 25 एटीएम कार्ड बरामद किया गया.वहीं क्राइम ब्रांच की पुलिस ने बताया कि बीते वर्ष 2022 के 1 दिसम्बर को दिल्ली क्राइम ब्रांच में मुंशी राम जैन के पुत्र जुगल किशोर जैन ने लिखित आवेदन देकर सायबर फ्रॉड के जरिये 58 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी.जुगल किशोर जैन सीमेंट का थोक विक्रेता है.ठगों ने जुगल किशोर जैन को अल्ट्रा टेक सीमेंट कम्पनी का मालिक बनकर कॉल किया.साथ ही 200 रुपये प्रति बोरी की दर से सीमेंट बेचने का प्रस्ताव रखा.जिसको लेकर जुगल किशोर जैन द्वारा 58 लाख रुपये ठगों द्वारा बताए गए एकाउंट नम्बर पर भेज दिया गया.किन्तु डिलीवरी नहीं होने पर यह मामला पुलिस के पास दर्ज हुई.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की संलिप्तता अन्य सायबर ठगी मामलों में है.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद नवादा एवं नालन्दा न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत कर दिल्ली पुलिस दिल्ली लेकर चले जायेंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User