दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में मतदान जारी, सुबह 9:30 बजे तक 5.4% वोटिंग

Nov 30, 2025 - 10:45
 0  135
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में मतदान जारी, सुबह 9:30 बजे तक 5.4% वोटिंग

नई दिल्ली (आरएनआई)। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गया। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सुबह के शुरुआती दो घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह 9:30 बजे तक केवल 5.4 प्रतिशत मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। राजधानी के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, खासतौर पर नजफगढ़ के दीचाऊं कला वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था अत्यधिक सख्त है।

मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं ने स्थानीय समस्याओं और विकास को लेकर अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं। संगम विहार के अब्दुल गफ्फार ने कहा कि उनके क्षेत्र में पानी, सड़क और सीवरेज की दिक्कतें काफी समय से बनी हुई हैं, इसलिए वे बदलाव और विकास की उम्मीद में वोट देने पहुंचे।

दीचाऊं कला की महिला वोटर बुंडो ने बताया कि क्षेत्र में साफ-सफाई और पानी की आपूर्ति की समस्याएं प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि उनका समर्थन किया गया उम्मीदवार जीतकर इन मुश्किलों को दूर करे।

वहीं शालीमार बाग के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद एक महिला मतदाता ने कहा कि जनप्रतिनिधि वही होना चाहिए जो समाज को आगे बढ़ाने का काम करे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज हित में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।

उपचुनाव के दौरान मतदाता अपनी-अपनी समस्याओं और उम्मीदों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान शाम तक जारी रहेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.