दिल्ली के वेलकम इलाके में देर रात गोलीबारी, 22 वर्षीय युवक की मौत से फैली सनसनी
Delhi के वेलकम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। Shyam Lal College के पास हुई फायरिंग में 22 वर्षीय युवक अमनउल्लाह कुरैशी की गोली लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 19 और 20 मई की दरम्यानी रात अचानक गोलियां चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत कई एंगल पर जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



