दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: जलभराव, जाम और उड़ानों में देरी से लोग परेशान

दिल्ली-एनसीआर में  जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।  इस सप्ताह भी दिल्ली में मानसून मेहरबान रहेगा। ऐसे में बारिश की फुहारें रुक-रुक कर लोगों को भिगोती रहेंगी। 

Jul 7, 2025 - 14:13
 0  54
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: जलभराव, जाम और उड़ानों में देरी से लोग परेशान

नई दिल्ली (आरएनआई) फरीदाबाद में सुबह हुई बारिश से एनआईटी पांच सी ब्लॉक व राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश का पानी भर गया। जिसकी वजह से ट्रैफिक की रफ्तार पर थोड़ा असर पड़ा है। 

तड़के हुई बारिश के बाद सड़क किनारे जलभराव् हो गया। इसके बाद दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। सुबह पांच से ही वाहनों की कतारे सड़क पर दिखने लगी। सुबह स्कूल पहुंचने में बच्चों को भी देरी हो गई। ड्यूटी और अन्य जरूरी कार्यों से घर से निकले लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। वाहनों की कतारें गंगनहर पुल को भी पार कर गई। वाहनों के आमने-सामने आने की वजह से पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम रही। संपर्क मार्गों पर लोगों का रुख हुआ तो वहां भी जाम लग गया। इससे कॉलोनी के लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हुई बारिश की वजह से सड़क यातायात और विमान सेवा को काफी हद तक असर पड़ा है। इस दौरान  लोगों को ऑफिस जाते हुए लंबे ट्रैफिक से झूझना पड़ा। सड़कों पर पानी भर गया। विमान सेवा में देरी से यात्री परेशान दिखे। बारिश का सबसे ज्यादा असर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 जैसे प्रमुख मार्गों पर देखने को मिला, जो गुरुग्राम और दिल्ली को जोड़ता है। यातायात की गति धीमी रही और व्यस्ततम समय शुरू होने के साथ ही भीड़भाड़ बढ़ती गई। गुरुग्राम से दिल्ली और दिल्ली से दिल्ली जाने वाले दोनों ही मार्गों पर यातायात की गति धीमी रही, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।

राजधानी दिल्ली में जोरदार बारिश की वजह से महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव हो गया। जिसकी वजह से जाम भी लग गया। वाहन एक कतार में जाते हुए दिखे।  

ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड और गुलिस्तानपुर अंडरपास में पानी भर गया है। जिसकी वजह से दोनों जगह जाम लग गया है। वहीं इसकी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। पानी में स्कूल बस समेत कई वाहन भी खराब हो गए हैं।

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में सोमवार सुबह तड़के करीब चार बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो रुक-रुक कर जारी है। कई इलाकों में पानी भरने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वातावरण तो जरूर सुहावना हुआ है, लेकिन आम लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। सेक्टर 4, 7, राजीव नगर, सोहना रोड, सुभाष चौक, पालम विहार जैसे इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में और बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को यह गिरकर 27 डिग्री पर आ गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.