दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

कांग्रेस CEC की बैठक में फैसला

Thursday, March 21, 2024 - 17:45
Updated: 3 years ago
0
दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश में कांग्रेस इस बार पूरी दमखम के साथ लोकसभा चुनाव में उतरने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने सीनियर नेताओं को चुनाव लड़ने को कहा है। सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।  दिग्विजय सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल से चुनाव लड़े थे लेकिन साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के हाथों हार मिली थी। 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देने के लिए गुना निर्वाचन क्षेत्र में अरुण यादव को कांग्रेस मैदान में उतार सकती है। अरुण यादव कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। सीनियर कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया को झाबुआ से टिकट मिल सकता है। 

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार लगभग तय कर दिए हैं। सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पिछले कुछ दिनों से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श कर रहा है।

बता दें कि राजगढ़ सीट 2004 से बीजेपी का गढ़ रही है। बीजेपी नेता रोडमल नागर ने लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में दो बार यह सीट जीती। बीजेपी ने तीसरी बार नागर को टिकट दिया है। दिग्विजय सिंह के लिए यहां आसान लड़ाई नहीं होगी। गुना में सिंधिया के करिश्मे की अग्निपरीक्षा होगी क्योंकि वह पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

कांग्रेस की बैठक के दौरान कुल करीब 60 से 70 लोकसभा उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान आंध्र प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के अलावा कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों के उम्मीदवारों पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस ने 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User