दिग्विजय सिंह की कार की टक्‍कर से युवक घायल, गुना के चालक पर प्रकरण दर्ज, गिरफ्तार

Friday, March 10, 2023 - 00:51
Updated: 4 years ago
0

राजगढ़। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जीरापुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया है।  

दूसरी ओर दुर्घटना के बाद दिग्विजय की कार को जीरापुर पुलिस ने जब्त कर ल‍िया है। वे दूसरी कार से भोपाल के लिए रवाना हुए।

जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की माताश्री का देहांत हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पुरोहित के गांव कोड़क्या पहुंचे थे।

वहां से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह वापस राजगढ़ की ओर आ रहे थे। तभी जीरापुर में शिक्षक कालोनी के समीप बाइक सवार बब्लू पिता मांगीलाल बागरी, उम्र करीब 25 वर्ष स़डक से गुजर रहा था। दिग्विजय सिंह की कार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बब्लू बाइक से नीचे जा गिरा व जख्मी हो गया। उसे सिर के साथ सहित कई स्थानों पर चोटे आई थी। उसी समय ब्यावरा के पूर्व विधायक पुरूषोत्तम दांगी की गा़डी मौके पर आ पहुंची। ऐसे में दांगी व उनके सहयोगियों ने घायल को उठाया व स्वयं की गा़डी में बैठाते हुए उसे जीरापुर अस्पताल पहुंचाया गया।पीछे-पीछे दिग्विजय सिंह भी अस्पताल जा पहुंचे। 

उन्‍होंने अस्‍पताल में चिकित्‍सकों से घायल युवक के हालचाल के बारे में जानकारी ली और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। दिग्‍विजय ने युवक सिर में चोट होने के चलते भोपाल रेफर करवाने की मांग की, ताकि उसका सीटी स्कैन करवाते हुए बेहतर उपचार हो सके। युवक को भोपाल रेफर किया गया है। 

भोपाल में भी भर्ती करवाने के लिए दिग्विजय सिंह ने स्वयं निजी अस्पताल में इंतजाम करवाए हैं। चालक अख्तर खा निवासी गुना पर प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User