दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Saturday, March 15, 2025 - 20:45
Updated: 2 years ago
0

जौनपुर‌ (आरएनआई) शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका ज्योति बिंद की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

मायके पक्ष के अनुसार, ज्योति बिंद का विवाह वर्ष 2019 में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करता था।

शुक्रवार सुबह ज्योति ने अपने मायके फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे बुरी तरह मार रहे हैं। जब परिवार के लोग पहुंचे, तो ज्योति मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले पर गहरे घाव के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है।

परिजनों की सूचना पर शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।

ज्योति बिंद की पहले से दो बेटियां थीं और वह गर्भवती भी थी। इस दर्दनाक घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतका के मायके पक्ष, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User