दसलक्षण पर्व के नौवें दिन मनाया गया उत्तम आकिंचन धर्म, ब्रह्मचर्य धर्म के साथ होगा दसलक्षण पर्व का समापन
मुंगावली (आरएनआई) दसलक्षण पर्व के नौवें दिवस उत्तम आकिंचन धर्म के रूप में मनाया गया वही दसलक्षण पर्व के अंतिम दिवस उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के साथ इसका समापन होगा, नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री चंद्र प्रभु जिनालय पर शांतिधारा करने का सौभाग्य संजय कुमार, सतीश कुमार मादऊखेड़ी परिवार को प्राप्त हुआ साथ ही शांतिनाथ विधान का लाभ भी मिला वही इसके अलावा सभी जिनालयों में सुबह प्रभु का अभिषेक,शांतिधारा की गई वही दसलक्षण पूजन की क्रियाएं की गई आज दसलक्षण पर्व का नौवें दिन बड़े ही भक्ति भाव के साथ श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की भक्ति की गई वही दसलक्षण पर्व के अंतिम दिवस ब्रह्मचर्य के रूप में मनाया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपवास किए जाते है वहीं भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा रात्रि में सभी मंदिरों में महा आरती ओर भक्तांबर का पाठ किया जा रहा है जिसमें 48 दीपों की महा आराधना की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

