दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने वापस लिया मार्शल लॉ, नेशनल असेंबली में उठी थी आपातकाल हटाने की मांग

राष्ट्र के नाम विशेष संबोधन मे राष्ट्रपति यून सुक-योल ने कहा अभी कुछ समय पहले ही, नेशनल असेंबली से आपातकाल हटाने की मांग की गई थी और हमने मार्शल लॉ ऑपरेशन के लिए तैनात सेना को वापस बुला लिया है।

Wednesday, December 4, 2024 - 09:00
0
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने वापस लिया मार्शल लॉ, नेशनल असेंबली में उठी थी आपातकाल हटाने की मांग

सियोल (आरएनआई) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ की घोषणा करने के छह घंटे के अंदर ही इसे वापस लेने का फैसला किया।  इस फैसले को लेकर राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने कहा कि वे इसे वापस ले लेंगे।  बता दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति  सुक-योल ने मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घोषणा की थी, जिसमें देश में राष्ट्रीय आपातकाल और मार्शल लॉ की घोषणा की गई थी। 

राष्ट्र के नाम विशेष संबोधन में राष्ट्रपति यून सुक-योल ने कहा अभी कुछ समय पहले ही, नेशनल असेंबली से आपातकाल हटाने की मांग की गई थी और हमने मार्शल लॉ ऑपरेशन के लिए तैनात सेना को वापस बुला लिया है। उन्होंने कहा कि हम नेशनल असेंबली के अनुरोध को स्वीकार करेंगे और कैबिनेट मीटिंग के ज़रिए मार्शल लॉ हटाएंगे।

राष्ट्रपति यून सुक-योल के एलान के बाद दक्षिण कोरियाई सांसदों ने मार्शल लॉ का जबरदस्त विरोध किया था। उन्होंने राष्ट्रपति के फैसले की निंदा करने के लिए नेशनल असेंबली के मध्यरात्रि सत्र में मार्शल लॉ लागू करने के ख़िलाफ़ सर्वसम्मति से मतदान किया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने वोट का सम्मान करने पर सहमति जताई, जैसा कि सेना प्रमुख ने किया। 

सांसदों के विरोध को देखते हुए राष्ट्रपति द्वारा आदेश वापस लेने और राष्ट्र को संबोधित करने के तुरंत बाद, दक्षिण कोरियाई कैबिनेट ने आधिकारिक तौर पर इतिहास के सबसे छोटे मार्शल लॉ में से एक को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए स्थानीय समय अनुसार सुबह 5 बजे बैठक बुलाई।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User