त्यौहार पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई -एसडीएम

Saturday, October 28, 2023 - 20:30
Updated: 3 years ago
0
त्यौहार पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई -एसडीएम

सासनी- 28 अक्टूबर। आगामी त्यौहार दीपावली पर दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के फड को और आगे बढाकर अतिक्रमण कर सामान बेचा जाता है।  इस बार यदि किसी व्यापारी ने अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण किया तो उसके खिलफ कार्रवाई होगी।
यह आदेश एसडीएम श्रीमती लवगीत कौर ने एक मुनादी के साथ पारित किया है। मुनादी में किए आदेश में एसडीएम ने कहा है कि त्यौहार पर अधिकतर दुकानदार अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण कर देते है। जिससे बाजार का आवागमन अवरूद्ध हो  जाता है और सडक दुघर्टना होने का अंदेशा बढ जाता है। एसडीएम ने मुनादी के माध्यम से कहा है कि यदि किसी भी दुकानदार द्वारा अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण किया और आवागमन अवरूद्ध किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसका वह स्वयं जिम्मेदार होगा। एसडीएम ने त्यौहार को शांति और शौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User