तेलंगाना की सुरंग में 21 दिन से फंसे हैं सात श्रमिक, रोबोट इस्तेमाल से भी सफलता नहीं

तेलंगाना के नागरकुरनूल में श्रीशैलम लेफ्ट कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा ढहने के बाद, सात श्रमिक उसके अंदर फंसे हैं। श्रमिकों को सकुशल सुरंग से वापस निकालने के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है। अब श्रमिकों की तलाशी के लिए विशेष उपकरणों से लैश रोबोट की मदद ली जा रही है। 

Saturday, March 15, 2025 - 06:00
0
तेलंगाना की सुरंग में 21 दिन से फंसे हैं सात श्रमिक, रोबोट इस्तेमाल से भी सफलता नहीं

नागरकुरनूल (आरएनआई) तेलंगाना के नागरकुरनूल में श्रीशैलम लेफ्ट कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना की सुरंग में सात श्रमिक 21 दिन से फंसे हैं। शुक्रवार को भी श्रमिकों की खोजबीन के लिए तलाशी अभियान जारी रहा। श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकालने और उनकी तलाश करने के लिए अब विशेष उपकरणों से लैस ‘हाइड्रोलिक संचालित एक रोबोट’ को तैनात किया गया। अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। 

विशेष उपकरणों में 30 हॉर्स पावर (एचपी) क्षमता का 'लिक्विड रिंग वैक्यूम पंप' और एक 'वैक्यूम टैंक' मशीन शामिल है, जो सुरंग के अंदर तेजी से मिट्टी हटाने और अन्य कार्यों में मदद करेगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवीनतम तकनीक वाली मशीनों का इस्तेमाल करने से काम को तेजी से और कुशलता से पूरा किया जा सकेगा। 

इससे पहले दिन में, अभियान में शामिल विभिन्न संस्थानों के कर्मी आवश्यक उपकरण लेकर सुरंग के अंदर गए। सरकारी खनन कंपनी 'सिंगरेनी कोलियरीज' के बचावकर्मी, लापता व्यक्तियों की खोज के लिए खनिकों के साथ मिलकर स्थानों पर खुदाई कर रहे हैं।

रोबोट सुरंग के भीतर 'खतरनाक स्थानों' पर पहुंच सकते हैं, जहां इंसान नहीं जा सकते, और ये 15 गुना अधिक दक्षता से काम कर सकते हैं। 

सुरंग में 24 घंटे तलाशी अभियान चल रहा है, जिसमें सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), एचआरडीडी, सिंगरेनी कोलियरीज, रोबोटिक्स कंपनी और अन्य टीम सक्रिय रूप से शामिल हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User