'तुम कहां चली गई?', विमान हादसे में गई एयरहोस्टेस नगनथोई की जान, परिवार में पसरा मातम
अहमदाबाद में आज एक बड़ा विमान हादसा हुआ जिसमें एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद घटना में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई जिसमें क्रू मेंबर नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम भी शामिल हैं। नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम का बचपन से ही एअरहोस्टेस बनने का सपना था।
नई दिल्ली (आरएनआई) अहमदाबाद में आज एक भीषण विमान हादसा हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में 200 से अधिक लोगों की जान गई है। इस हादसे में एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की क्रू मेंबर नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम की भी जान चली गई।
उनकी मौत की जानकारी सामने आने के बाद ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि नगनथोई शर्मा का बचपन से ही एअरहोस्टेस बनने का सपना था।
मणिपुर के थौबल जिले के अवांग लेइकेई के 22 वर्षीय नगंथोई शर्मा कोंगब्राइलाटपम के परिवार में इस समय मातम छाया है। जैसे ही विमान क्रैश की खबर सामने आई परिजनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई।
नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम 2023 में एअर इंडिया में एअरहोस्टेस के तौर पर नौकरी मिली थी। नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम ने बताया कि हम तीन बहनें हैं। वह अप्रैल 2023 में शामिल हुई थी। एअरहोस्टेस बनना उसका सपना था।
बहन ने बताया कि इंटरनेट बैन की वजह से हम हमेशा की तरह वीडियो चैट नहीं कर सकते थे। लेकिन जब मैं स्कूल में थी, तब उसने मुझे मैसेज करके बताया कि वह आज लंदन जा रही है और उससे संपर्क नहीं हो पाएगा। उसने यह भी कहा कि वह 15 जून को वापस आएगी। मैंने उसे सुरक्षित उड़ान की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इंटरनेट सेवा फिर से शुरू होने पर हम उससे संपर्क करेंगे।
नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम की बहन ने बताया कि घटना के बारे में तब पता चला जब एक आंटी ने पूछताछ करने के लिए फोन किया। एअर होस्टेस नगनथोई की बहन ने बताया कि हमें एक आंटी ने बताया कि एअर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मैंने उसे बताया कि नगनथोई ने कहा है कि वह आज लंदन के लिए उड़ान भरेगी। हमारी आंटी ने फोन करके बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



