तिरुचिरापल्ली के आठ स्कूलों में बम की धमकी, जांच में जुटा बम निरोधक दस्ता

साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह की ईमेल भेजने के लिए अमूमन साइबर अपराधी वीपीएन टूल का इस्तेमाल करते हैं। इस टूल की मदद से अपनी डिवाइस (मोबाइल या लैपटॉप) में डाउनलोड करके शरारती तत्व जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए आरोपी जान-बूझकर विदेशी सर्वर का चुनाव करते हैं।

Oct 3, 2024 - 13:40
Oct 3, 2024 - 14:15
 0  378
तिरुचिरापल्ली के आठ स्कूलों में बम की धमकी, जांच में जुटा बम निरोधक दस्ता

तिरुचिरापल्ली (आरएनआई) तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली शहर के आठ स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए स्कूलों को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बड़ी संख्या में स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी मिली थी। स्कूलों के अलावा कई शॉपिंग मॉल्स को भी ऐसी धमकी मिली थी। जिससे खासा हड़कंप मचा था, लेकिन जांच में कुछ नहीं निकला। साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह की ईमेल भेजने के लिए अमूमन साइबर अपराधी वीपीएन टूल का इस्तेमाल करते हैं। इस टूल की मदद से अपनी डिवाइस (मोबाइल या लैपटॉप) में डाउनलोड करके शरारती तत्व जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए आरोपी जान-बूझकर विदेशी सर्वर का चुनाव करते हैं। 

दिल्ली-एनसीआर की तरह ही लखनऊ के कई स्कूलों को भी ऐसे ही बम की धमकी मिली  थी। ऐसा ही गुजरात के कुछ स्कूलों के साथ भी हुआ था। पुलिस इन घटनाओं की जांच में जुटी है। 

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.