तलाक केस में वकील-मुवक्किल की नजदीकियां बनी मुसीबत, IT प्रोफेशनल पर हुआ केस; सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
नई दिल्ली (आरएनआई) तलाक केस के दौरान वकील और मुवक्किल के बीच बढ़ी नजदीकियां एक आईटी प्रोफेशनल के लिए नई परेशानी बन गईं। मुंबई के इस आईटी विशेषज्ञ पर उनकी महिला वकील ने शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करा दिया। वकील का आरोप है कि तलाक की कार्यवाही के दौरान आरोपी ने शादी का वादा किया और संबंध बनाए, लेकिन बाद में पीछे हट गया।
जानकारी के अनुसार, लंदन में काम करने वाले आईटी प्रोफेशनल की शादी टूटने की हालत में थी और तलाक पर कानूनी लड़ाई चल रही थी। इसी दौरान उसकी महिला वकील के साथ नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन जब पति-पत्नी के रिश्ते सुधारने की संभावना दिखने लगी तो महिला वकील ने इसे धोखा मानते हुए यौन शोषण का केस दर्ज करा दिया।
हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट पहुँचे
केस दर्ज होने के बाद आरोपी ने पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, लेकिन वहां से राहत न मिलने पर वह सुप्रीम कोर्ट पहुँचा। जस्टिस बी वी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने आईटी प्रोफेशनल को राहत देते हुए उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी।
वकील के खिलाफ भी आरोप
सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि मल्होत्रा ने दावा किया कि महिला वकील ने इससे पहले भी अन्य लोगों के खिलाफ इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराई हैं। साथ ही बताया कि तलाक की प्रक्रिया तीन साल से चल रही है और अब दंपती अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
कोर्ट की फटकार – आप वकील हैं, कानून जानते हैं
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकील से सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि एक वकील होने के नाते उन्हें कानून की जानकारी होनी चाहिए। अदालत ने कहा कि यदि तलाक की कार्यवाही चल रही है तो कानूनी रूप से शादी संभव नहीं थी और यह स्थिति उन्हें समझनी थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)