ढाका के शॉपिंग मॉल में लगी आग के मामले में तीन गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए लोगों में एक रेस्तरां के दो मालिक और एक अन्य रेस्तरां का मैनेजर शामिल है। सेंट्रल ढाका के शॉपिंग मॉल में लगी आग में 46 लोगों की मौत हो गई थी।
नई दिल्ली (आरएनआई) बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक शॉपिंग मॉल में लगी आग के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक रेस्तरां के दो मालिक और एक अन्य रेस्तरां का मैनेजर शामिल है। सेंट्रल ढाका के शॉपिंग मॉल में लगी आग में 46 लोगों की मौत हो गई थी। ढाका के शॉपिंग मॉल में आग लगने की घटना गुरुवार रात हुई थी। जिसमें रेस्तरां 'चुमुक' के दो मालिकों और 'कच्छी भाई' के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि शॉपिंग मॉल में आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद रेस्तरां से ही शुरू हुई थी, जो बाद में पूरी इमारत में फैल गई थी। पुलिस इस मामले में लापरवाही के आरोप में भी मामला दर्ज करेगी। इमारत में बिना इजाजत रेस्तरां संचालित किए जा रहे थे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)