मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सागर जिले के बीना से लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ और 55 लाख पेंशन हितग्राहियों को 332.43 करोड़ रूपये की गई अंतरित

जिले की 2 लाख 33 हजार 129 हितग्राही लाड़ली बहनों के खाते  में 28 करोड़ 58 लाख 44 हजार 450 रूपये की राशि की गई अंतरित.. जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जिले के 27 हजार 398 हितग्राहियों के खाते में 1 करोड़ 64 लाख 38 हजार 800 रूपये की राशि की गई अंतरित.. राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का जिला कलेक्‍ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया सजीव प्रसारण। 

Monday, September 9, 2024 - 22:24
Updated: 2 years ago
0
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सागर जिले के बीना से लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ और 55 लाख पेंशन हितग्राहियों को 332.43 करोड़ रूपये की गई अंतरित

गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की गई। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रूपये अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

जिले की 2 लाख 33 हजार 129 हितग्राही लाड़ली बहनों के खाते  में 28 करोड़ 58 लाख 44 हजार 450 रूपये की राशि की गई अंतरित..
आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुना जिले की लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियो को माह अगस्त 2024 की 16 वी किश्त के रूप में 2 लाख 33 हजार 129 हितग्राही लाड़ली बहनों के खाते में 28 करोड़ 58 लाख 44 हजार 450 रूपये की राशि अंतरित की गई। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना माह सितंबर 2024 अंतर्गत जिले के 27 हजार 398 हितग्राहियों के खाते में 1 करोड़ 64 लाख 38 हजार 800 रूपये की राशि अंतरित की गई।

आज कार्यक्रम का वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से वर्चुअली प्रसारण जिला कलेक्‍ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्‍यक्ष गुना श्रीमति सविता अरविंद गुप्‍ता सहित कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह, सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास अधिकारी दिनेश चंदेल,मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव एवं लाड़ली बहना हितग्राही उपस्थित रहीं।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User