डबल मर्डर केस में DSP की भावुक अपील: बुजुर्ग दंपति के हत्यारों का सुराग देने पर ₹50 हजार इनाम
भोपाल। भोपाल पुलिस के डीएसपी संतोष पटेल ने ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुए बुजुर्ग दंपति के चर्चित दोहरे हत्याकांड को लेकर प्रदेशवासियों और भोपाल की जनता से भावुक अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लोगों से इस मामले में पुलिस की मदद करने का आग्रह किया है।
डीएसपी संतोष पटेल ने लिखा कि जिन बुजुर्ग पति-पत्नी का आगे-पीछे कोई नहीं था, उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति इस हत्याकांड के आरोपियों की पहचान करने या उनके बारे में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी देने में पुलिस की मदद करता है, तो भोपाल पुलिस उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखते हुए 50,000 का नगद इनाम देगी।
पुलिस के अनुसार, थाना ऐशबाग के अपराध क्रमांक 265/2026 में दर्ज इस दोहरे हत्याकांड की जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।इन फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों की पहचान के लिए आमजन से सहयोग मांगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)