डबल इंजन की सरकार गांव गरीब किसान के लिए समर्पित : डॉ आरए वर्मा

जिलाध्यक्ष ने गांव में किया 24 घंटे प्रवास, सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। 

Sunday, February 11, 2024 - 17:25
Updated: 3 years ago
0
डबल इंजन की सरकार गांव गरीब किसान के लिए समर्पित : डॉ आरए वर्मा

सुल्तानपुर (आरएनआई) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। 'गांव चलो अभियान' के तहत बीती रात भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम वैदहा के बूथ न. 396 पर बूथ अध्यक्ष संतोष उपाध्याय के घर रात्रि प्रवास किया।इस दौरान उन्होंने बूथ समिति की बैठक करते हुए पन्ना प्रमुख,व्हाट्सएप ग्रुप दीवाल लेखन अभियान आदि के बारे में जानकारी ली।उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और विकसित भारत संकल्प यात्रा की भी चर्चा की.भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रात: गांव में स्थित दुर्गा जी के मन्दिर जाकर दर्शन किया।

इसके बाद अनुसूचित सहित सभी बस्तियों में घर-घर संपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां का पत्रक दिया।उन्होंने गांव के प्रभावशाली एवं विभिन्न समाज के लोगों से मुलाकात की।।जिलाध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की।जिलाध्यक्ष आम जनता की समस्याओं से रूबरू होते हुए कहा डबल इंजन की सरकार गांव गरीब किसान के लिए समर्पित है।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि गांव चलो अभियान के तहत भाजपा के जनप्रतिनिधि से लेकर जिला पदाधिकारी व वरिष्ठ नेतागण गांव में 24 घंटे प्रवास कर घर-घर संपर्क करेंगे।इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी,शुभम द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप शर्मा,सती प्रसाद तिवारी, बूथ अध्यक्ष संतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User