ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह भोपाल सेंट्रल जेल भेजी गईं
भोपाल(आरएनआई)ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। वह 71 नंबर की कैदी हैं। उन्हें जेल में चार महिला कैदियों के बैरक में रखा गया है। वहीं, जेल प्रशासन की तरफ से एक चादर, थाली और कटोरी दी गई है। गिरिबाला सिंह भोपाल कोर्ट में जज रही हैं, उन्होंने कई कैदियों को सजा सुनाई है जो भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं। जेल जाने से पहले गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में कहा था कि मेरी जान को वहां खतरा हो सकता है। गिरिबाला सिंह को जेल प्रशासन के नियम-कानून का पालन करना होगा। सुनवाई के दौरान वह कई बार कोर्ट में चिढ़ीं भी। लेकिन पुलिस के घेरे में उन्हें जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)