टैबलेट वितरण से छात्राओं में आई डिजिटल शिक्षा की मुस्कान: मानवेंद्र

Tuesday, October 14, 2025 - 20:41
Updated: 12 months ago
0
टैबलेट वितरण से छात्राओं में आई डिजिटल शिक्षा की मुस्कान: मानवेंद्र

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) टैबलेट वितरण योजना छात्र-छात्राओं को डिजिटल सशक्तिकरण प्रदान करने की एक पहल है। इसके माध्यम से घर बैठे डिजिटल शिक्षा प्राप्त करके ज्ञान को बढ़ाया जा सकता है। युवा वर्ग तकनीकी रूप से सशक्त बनकर आत्मनिर्भर हो सकते हैं। यह बात मलवां विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत बैरमपुर गांव के समीप स्थित राजेंद्रा कॉलेज आफ फार्मेसी में छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण करने के उपरांत विधान परिषद सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कही।

उन्होंने राजेंद्रा कॉलेज आफ फार्मेसी में मंगलवार को 29 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए। उन्होंने कहा कि टैबलेट वितरण योजना छात्र-छात्राओं को डिजिटल सशक्तिकरण प्रदान करने की एक पहल है। ताकि डिजिटल शिक्षा प्राप्त करके घर बैठे ज्ञान अर्जित करते हुए नौकरी की तलाश किया जा सके। यह योजना युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और डिजिटल शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है जिससे ज्ञान प्राप्त कर सके और आत्मनिर्भर बन सके। कालेज के संस्थापक जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने छात्र-छात्राओं से टैबलेट का सकारात्मक उपयोग करने और भविष्य संवारने के लिए टैबलेट का उपयोग करने को कहा। प्रबंधक इं0 राहुल सिंह पटेल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुतीक्षण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदकी पूरन सिंह उर्फ बउआ ठाकुर, अरुण कुमार शुक्ला, सोमवती निषाद, स्वाति ओमर, सोम ठाकुर, ठाकुर अमित सिंह, सभासद सत्यम अग्रवाल, अली खान, राजकुमार उर्फ राज, राहुल तिवारी, भोला सविता भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User