टिहरी झील पर रोमांचक खेल शुरू

टिहरी झील में चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप में गोवा में होने वाले 37वें ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। टिहरी झील में दूसरी बार ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

Thursday, September 14, 2023 - 13:13
Updated: 3 years ago
0
टिहरी झील पर रोमांचक खेल शुरू
वॉटर स्पोर्टस कप

नई टिहरी। (आरएनआई) टिहरी झील में चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप का आगाज हो गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने वाटर स्पोर्ट्स कप उदघाटन किया  प्रतियोगिता में कयाकिंग एवं कैनोइंग खेलों में देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। 

टीएचडीसी इंडिया के सौजन्य अयाोजित प्रतियोगिता में गोवा में होने वाले 37वें ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि टिहरी झील में दूसरी बार ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

इन खेलों से राष्ट्रीय पटल पर न केवल टिहरी की पहचान बनेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के माध्यम से राज्य के युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा। राष्ट्रीय स्तर के इस खेल का आयोजन करना उत्तराखंड राज्य एवं टीएचडीसी के लिए गौरव का विषय है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User