झपकी बनी काल: जालौन में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
जालौन में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने छह जिंदगियां छीन लीं, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास हुआ, जहां अयोध्या से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चालक को अचानक झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में स्थानीय लोगों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, कुछ लोग करीब एक घंटे तक वाहन में ही फंसे रहे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे ने एक बार फिर लंबी यात्रा के दौरान थकान और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)