जुलाई माह का फ्री राशन वितरण बीस जून से होगा

Jun 19, 2025 - 18:58
Jun 19, 2025 - 19:00
 0  675
जुलाई माह का फ्री राशन वितरण बीस जून से होगा
demo

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) आपूर्ति विभाग ने जुलाई माह के फ्री राशन वितरण की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिन कार्ड धारकों ने जून का राशन पहले ही ले लिया है, वे अब 20 जून से जुलाई का राशन भी प्राप्त कर सकेंगे। यह वितरण अभियान 10 जुलाई तक चलेगा। 

इस बार अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो मुफ्त राशन मिलेगा, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल है। इसके अलावा तीन माह की तीन किलो चीनी भी 18 रुपये प्रति किलो की दर से वितरित की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक भास्कर मिश्र और हरीश साहनी ने बताया कि अगर किसी लाभार्थी को वितरण के दौरान कोई समस्या आती है तो वह टोल फ्री नंबर 18001800150 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0