जुबीन गर्ग मौत की जांच में अड़चन: सिंगापुर में मौजूद 8 में से 7 ने नहीं दिया सीआईडी समन का जवाब, मुख्यमंत्री सरमा ने जताई चिंता
गुवाहाटी (आरएनआई) असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच में नया मोड़ आ गया है। सिंगापुर में मौजूद आठ लोगों में से सात अब तक सीआईडी के समन का जवाब नहीं दे सके हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को इस पर चिंता जताते हुए कहा कि “अब तक केवल रूपकमल कलिता जांच में सहयोग कर रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि बाकी सात लोग सिंगापुर पुलिस की अनुमति न मिलने या विदेशी नौकरी पर खतरा होने का हवाला दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जांच पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से आगे बढ़े।
ज्ञात हो कि 19 सितंबर 2025 को गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में समुद्र में तैरने के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घटना के वक्त जहाज पर आठ लोग मौजूद थे। इनमें से सिर्फ रूपकमल कलिता ने समन का जवाब दिया है और मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचने वाले हैं।
अब तक सीआईडी ने जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी, गायिका अमृतप्रभा महंत और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत को गिरफ्तार किया है।
सीएम सरमा ने जनता से अपील की कि वे पुलिस और न्यायिक आयोग पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा, “सरकार की जिम्मेदारी है कि सच्चाई सामने लाए — चाहे यह दुर्घटना हो या हत्या।” राज्य भर में जुबीन गर्ग की मौत को लेकर “न्याय की मांग” लगातार तेज होती जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



