जी एफ़ कॉलेज में आज हिंदी विभाग द्वारा ‘हिंदी सप्ताह समारोह’ शुभारंभ किया गया

Thursday, September 14, 2023 - 17:22
Updated: 3 years ago
0
जी एफ़ कॉलेज में आज हिंदी विभाग द्वारा ‘हिंदी सप्ताह समारोह’ शुभारंभ किया गया

शाजहॉँपुर। (आरएनआई) इसके अंतर्गत पूरे सप्ताह में भाषण प्रतियोगिता, पत्र लेखन, सुलेख, शुद्ध वर्तनी लेखन, स्लोगन लेखन एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में आज ‘वैश्विक पटल पर हिंदी के बढ़ते क़दम’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के हर्ष पांडेय को प्रथम, एम.एस.डब्ल्यू तृतीय सेमेस्टर के रोहित प्रजापति को द्वितीय और एम.ए. हिंदी द्वितीय सेमेस्टर की अरीबा नईम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के रामकृपाल सिंह तथा साधना श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।प्राचार्य डॉ मोहम्मद तारिक़ ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य डॉ मोहम्मद तारिक़ ने कहा कि हिंदी का विकास तभी संभव है, जब हम उसे दैनिक कार्य-व्यवहार में अपनाएं। हिंदी भाषा में वह शक्ति है जिससे वह राष्ट्रभाषा की गरिमा को वहन कर सकती है। उन्होंने कहा कि हिंदी वैज्ञानिक भाषा है और सब प्रकार के भावों को प्रकट करने में समर्थ है।  

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ फ़ैयाज़ अहमद ने कहा कि किसी भी स्वाधीन देश के लिए, जो महत्व उसके राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का है, वही उसकी राजभाषा का भी है। हिंदी ऐसी भाषा है जो पूरे भारतवर्ष को एकसूत्र में जोड़ने से सक्षम है।हिंदी विभाग के डॉ शमशाद अली, डॉ काशिफ़ नईम तथा डॉ परवेज़ मुहम्मद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के निर्णायक फ़ारसी विभागाध्यक्ष डॉ जी ए क़ादरी तथा उर्दू विभागगध्यक्ष डॉ तजम्मुल हुसैन रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ मोहम्मद साजिद ख़ान तथा आभार ज्ञापन डॉ मोहम्मद अरशद ख़ान ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User