जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने पुलिस अधीक्षक जिला गुना का पदभार संभाला

Wednesday, April 23, 2025 - 22:26
Updated: 2 years ago
0
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने पुलिस अधीक्षक जिला गुना का पदभार संभाला

गुना (आरएनआई) गुना जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने आज दिनांक 23 अप्रैल 2025 को पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। उन्हें पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला गुना का कार्यभार सौंपा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।  इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री सोनी द्वारा श्री हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किये गये ।

        

पदभारी संभालते ही पुलिस अधीक्षक श्री सोनी द्वारा अपनी  निम्‍न प्रमुख प्राथमिकताएं बताई गईं :-

_सामुदायिक पुलिसिंग - जनता को पुलिस से जाड़कर एवं पुलिस को जनता से जोड़कर दोंनों के बीच आपसी सहयोग स्‍थापित कर अपराधों पर नियंत्रण, पुलिस संबंधी समस्‍याओं का समाधान एवं वेहतर कानून व्‍यवस्‍था बनाकर रखने का प्रयास किया जायेगा।

_अपराध नियंत्रण – संपत्ति संबंधी अपराधों जैसे चोरी, लूट, डकैती के मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही की जावेगी । इसके अलावा विभिन्‍न अनैतिक अथवा अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, भूमाफियाओं आदि पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

_महिला सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी एवं महिला संबंधी अपराधों को संवेदनशीलता से लेकर सख्‍त कार्यवाही की जायेगी।

_फरियादियों को प्राथमिकता से सुना जायेगा एवं जिनकी समस्‍याओं का समयावधि में वैधानिक निराकरण किया जायेगा ।

_आसामाजिक तत्‍वों का रिकॉर्ड तैयार कर उन पर पूर्ण नियंत्रण रखा जायेगा एवं जो कोई भी कानून व्‍यवस्‍था निर्मित करेगा या प्रयास करेगा ऐसे तत्‍वों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। 

  नाबालिग बालक/बालिकाओं के अपहरण के प्रकरणों को प्राथमिकता से लेकर यथशीघ्र दस्‍तयाबी के प्रयास किये जायेंगें।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User