जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न

Wednesday, October 11, 2023 - 17:25
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न

शाहजहाँपुर, (आरएनआई) अनुपस्थित अधिशासी अधिकारी का जवाब तलब किये जाने के निर्देशःडीएम जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट का निस्तारण, प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण, ई-वेस्ट का निस्तारण एवं जैव चिक्तिसा वेस्ट का निस्तारण आदि के सम्बन्ध में समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए शासनादेश के अनुसार दिए गए दायित्वों को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। 

बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी जलालाबाद के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने जवाब तलब करने के निर्देश दिये। कटरा में बने एमआरएफ सेन्टर के संचालन हेतु जिलाधिकारी ने सोलर पैनल लगवाये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने गठित समिति से जैव चिक्तिसा वेस्ट एवं ई वेस्ट उत्पादन करने वाली इकाईयों के निरीक्षण की जानकारी ली। उन्होने कहा कि ऐसी समस्त इकाईयों को उचित जानकारी दी जाये जिससे कचरे का सही प्रकार से निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने ग्रामों में गठित समितियों को और अधिक सक्रिय किये जाने हेतु भी निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को ग्रामों मे साफ-सफाई तथा नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने हेतु भी निर्देश दिये। ठोस अपशिष्ठ के निस्तारण व प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण एवं जनपद की फैक्टरियों से प्राप्त इलेक्ट्रानिक कचरे के निस्तारण हेतु जिलाधिकरी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने ई-वेस्टेज निस्तारण न करने वाले यूनिटों का टीम बना कर चिन्हीकरण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि सभी ईओ एक सप्ताह में कार्यो में सुधार लायें अन्यथा की स्थिति में संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह, डीएफओ श्री प्रखर गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User