जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाए

Wednesday, August 30, 2023 - 16:36
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाए

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाए देखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिला/पुरूष बैरक में पहुंच कर बंदियो से वर्ता कर उनकी समस्याओं का जाना तथा उसका प्रभावी निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। 
जिलाधिकारी ने जिला कारागार में महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी लेते हुये उनकी समस्याओं को ससमय निस्तारित करने हेतु निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली तथा उन्हे उपलब्ध करायी जाने वाली विधिक सेवा के विषय मंे भी पूछा। कारागार में निरूद्ध बंदियों ने जिलाधिकारी को स्वास्थ्य से सम्बन्धित सम्सयों को विषय में बताया जिस हेतु जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक मिजाजी लाल को उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उन्हे तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही जिलाधिकारी ने महिला बैरक में एक महिला चिकित्सक को बुला कर सभी महिला बन्दियों के स्वास्थ्य परीक्षण करके उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिये। एक महिला बन्दी ने जिलाधिकारी को अपने बच्चे के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी दी, जिस हेतु जिलाधिकरी ने तत्काल महिला को बच्चे के साथ कारागार में बनाये गये अस्पताल में उपचार हेतु भेजा। जेल अधीक्षक ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला महिला चिकित्सालय से साप्ताहिक एक स्त्री रोग विशेषज्ञ नियमित रूप से परीक्षण करती है तथा आवश्यकतानुसार डाक्टर को बुला लिया जाता है। 
जिलाधिकारी ने पुरूष बैरक में पहंुच कर पुरूष बन्दियों से भी उनके स्वास्थ्य आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा कैदियों के थैलों की जांच भी करायी जिसमें किसी भी तरह की प्रतिबन्धित सामग्री नही पायी गयी। निरीक्षण के दौरान कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पायी गयी। 
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User