जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

उ0प्र0 के तीव्र औद्योगिक विकास हेतु नवगठित ‘‘एडवायजरी कमेटी‘‘ का सदस्य मनोनित किये जाने परे श्री सुरेश सिघंल कर पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

Tuesday, November 28, 2023 - 18:42
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

शाहजहाँपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद सभी उद्यमियों को समस्याओं को सुना तथा उसका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। 
जिलाधिकरी नेे अग्निशमन केन्द्र जमौर के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुये कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिजाईन सर्विसेज उ0प्र0 जल निगम को कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिये। बनतारा एवं अट्सलिया के बीच में विद्युत घर की स्वीकृति हेतु मुख्य अभियंता को पत्र प्रेषित कर अग्रेतर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अजीजपुर जिगनेरा में बने 220 के0वी0 विद्युत सब स्टेशन को जमौर विद्युत सब स्टेशन से जोड़े जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने 1 सप्ताह में अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य पूर्ण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र सहित व्यवसायिक एवं निजी भवनों जिनका क्षेत्रफल 300 वर्ग मी0 से अधिक है, उन्हे रैन वाटर हारवेस्टिंग रूफ स्थापित किये जाने हेतु प्रेरित किया तथा उसके लाभ भी बताये।  कृभको की रेलवे साइडिंग हेतु 8 ग्रामों की पुनर्ग्रहण हेतु प्रस्तावित ग्राम सभा की भूमि को उपलब्ध कराए जाने के लिए जिलाधिकारी ने प्रस्ताव तैयार कर पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।  औद्योगिक क्षेत्र जमौर में चक रोड पर दबंग द्वारा खंबा लगाए जाने की उद्यमियों द्वारा शिकायत पर जिलाधिकारी ने  एसडीम को जांच कर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मीणा ने सेफ सिटी परियोंजना के विषय में जानकारी देते हुये सभी औद्योगिक इकाईयों के बाहर आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के निर्देश दिये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User