जिला पंचायत सीईओ ने की आजीविका मिशन की समीक्षा

Friday, February 21, 2025 - 18:34
Updated: 2 years ago
0
जिला पंचायत सीईओ ने की आजीविका मिशन की समीक्षा

गुना (आरएनआई) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा आज  जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की ब्लॉकवार विस्तृत रूप समीक्षा की गई। उन्‍होंने आर.एफ. की मांग एवं वितरण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये गए। 

बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना ने HSG LokOS Profile Entri की समीक्षा करते हुए पोर्टल पर की जा रही एंट्री के लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश संबधितों को दिये गए। गुना ब्लॉक की लक्ष्य के अनुरूप सबसे कम 73.62 प्रतिशत प्रगति होने तथा गुना और राघोगढ़ प्रगति में बॉटम में होने पर असंतुष्टि व्यक्त की गई। उन्होंने प्रति दिवस की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश भी जिला आजीविका अधिकारी को दिये गए। 

सीईओ द्वारा लखपति डिकलेरेशन का माह फरवरी 2025 के लक्ष्य 19330 के विरुद्ध केवल 4607 की प्रगति होने पर संबंधित को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार DAR Q-1 हेतु शेष 1395, DAR Q-2 हेतु शेष 2877 एवं DAR Q-3 हेतु शेष 40244 में प्रगति लाने के निर्देश दिये गए। बैठक के दौरान जिला आजीविका अधिकारी डीपी काम्‍ठान सहित जिला एवं ब्लॉक के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।


Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User