सुलतानपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रेण्डमाइज्ड ईवीएम एवं वी0वी0पैट का भण्डारण विधान सभावार आवंटित कक्षों में रखे जाने की प्रक्रिया हुई प्रारंभ

Thursday, April 25, 2024 - 18:51
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रेण्डमाइज्ड ईवीएम एवं वी0वी0पैट का भण्डारण विधान सभावार आवंटित कक्षों में रखे जाने की प्रक्रिया हुई प्रारंभ

सुलतानपुर (आरएनआई) जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) गौरव शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली चोपडा़, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट/एआरओ व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत ईएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रथम यादृच्छीकरण (रैण्डमाइजेशन) के पश्चात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार रेण्डमाइज्ड ईवीएम एवं वी0वी0पैट भण्डारित किये जाने हेतु वेयर हाउस अंकारीपुर में सभी शील्ड लॉक किये गये कक्षों को खोला गया।

तत्पश्चात रेण्डमाइज्ड ईवीएम एवं वी0वी0पैट का भण्डारण विधान सभावार आवंटित कक्षों में रखे जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। ज्ञात हो कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 187-इसौली की ईवीएम व वी0वी0पैट का भण्डारण प्रथम तल के कक्ष संख्या-09 में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 188-सुलतानपुर का भण्डारण प्रथम तल के कक्ष संख्या-06 में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 189-सदर का भण्डारण भूतल के कक्ष संख्या-02 में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 190-लम्भुआ का भण्डारण भूतल कक्ष संख्या-05 में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 191-कादीपुर(अ0जा0) का भण्डारण प्रथम तल कक्ष संख्या-07 में किया जायेगा।  जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि ईएमएस 2.0 पर मोबाइल एप से प्रविष्टि दर्ज कराते हुए एस.ओ.पी. के अनुसार आवंटित कक्षों में सुरक्षित भण्डारण कराना सुनिश्चित करायें।  इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User