जिरीबाम मुठभेड़ के बाद दो लोगों के शव बरामद, छह लापता

मणिपुर के जिरीबाम में हुई मुठभेड़ के एक दिन बाद दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। छह लोग लापता हैं। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) आई.के मुइवा ने कहा कि सुरक्षाबल लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चला रहे हैं।

Nov 12, 2024 - 19:40
 0  378
जिरीबाम मुठभेड़ के बाद दो लोगों के शव बरामद, छह लापता

इंफाल (आरएनआई) मणिपुर में सुरक्षाबलों को एक दिन पहले बड़ी सफलता मिली थी, जब जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 10 उग्रवादी मारे गए थे। अगले ही दिन यानी मंगलवार को जिरीबाम में ही दो लोगों के शव बरामद किए गए। छह लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए सुरक्षाबल अभियान चला रहे हैं। लापता लोगों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हैं। आईजीपी (ऑपरेशन) आईके मुइवा ने बताया कि जिन दो मृतकों के शव बरामद हुए हैं, उनकी पहचान लैशराम बालेन और माईबाम केशो के रूप में की गई है। दोनों के शव जकुराधोर करोंग क्षेत्र में मलबे से बरामद किए गए। इस इलाके में उग्रवादियों ने सोमवार को कुछ दुकानों में आग लगा दी थी। जिरीबाम जिला प्रशासन ने क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जिरीबाम जिले में एक पुलिस स्टेशन और निकटवर्ती सीआरपीएफ शिविर पर हथियारबंद लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी की।  मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह जिरीबाम में स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण रही। पुलिसकर्मी संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे हैं।

मणिपुर में गोलीबारी के बाद इम्फाल घाटी में भी कई स्थानों से हिंसा की खबरें सामने आईं। सशस्त्र समूहों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। उग्रवादियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। असम राइफल्स और सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियों को अशांत क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच सशस्त्र जातीय संघर्ष चल रहा है। हिंसा के कारण कई लोग मारे गए हैं और हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं।

Follow         RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.