ज़िलाधीश डा. सत्येंद्र सिंह ने किया टेकरी सरकार पर मुकुट भेंट, नवागत ज़िलाधीश ने चार्ज लेने के पूर्व किये दर्शन

Jan 29, 2025 - 18:35
Jan 29, 2025 - 18:36
 0  2.5k
ज़िलाधीश डा. सत्येंद्र सिंह ने किया टेकरी सरकार पर मुकुट भेंट, नवागत ज़िलाधीश ने चार्ज लेने के पूर्व किये दर्शन

गुना (आरएनआई) पूर्व कलेक्टर डा. सत्येंद्र सिंह को स्थानांतरण की खबर मिलते ही उन्होंने सपरिवार टेकरी सरकार के दर्शन कर पूजन अर्चन किया एवं अपनी अगाध आस्था के चलते टेकरी सरकार के दरबार में चाँदी का मुकुट भेंट किया।

मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले टेकरी मंदिर पर बालाजी के गहनों की चोरी से ज़िलाधीश डा. सत्येंद्र सिंह भी कॉफी व्यथित थे एवं उन्होंने संकल्प लिया कि वे दरवार में एक मुकुट भेंट करेंगे और अपनी भावनाओं से श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया दिया था।

श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा ज़िलाधीश डा सत्येंद्र सिंह का भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित कर राम नाम की पट्टिका पहनाईं गई चिर स्मृतियों के रूप में टेकरी सरकार का एक आकर्षक चित्र भेंट किया गया।


इधर नवागत ज़िलाधीश किशोर कुमार कान्याल ने गुना पहुँचते ही टेकरी सरकार के दर्शन कर पूजन अर्चन किया एवं इसके उपरांत ज़िलाधीश कार्यालय पहुँच कर पदभार ग्रहण किया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0