जल्द हकीकत बनेगा स्वदेशी ‘सुदर्शन चक्र’ डिफेंस सिस्टम: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि 'वैश्विक स्तर पर इस समय युद्ध जैसी स्थिति है।' विकसित देशों के रवैये की आलोचना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 'विकसित देश ज्यादा संरक्षणवादी होते जा रहे हैं।'

Saturday, August 30, 2025 - 15:00
0
जल्द हकीकत बनेगा स्वदेशी ‘सुदर्शन चक्र’ डिफेंस सिस्टम: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली (आरएनआई) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि बढ़ते वैश्विक दबाव के चलते भारत का रणनीतिक लचीलापन और जुझारूपन और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत होगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि चाहे महामारी हो, आतंकवाद या क्षेत्रीय संघर्ष ये सदी हर मोर्चे पर अस्थिर और चुनौतीपूर्ण साबित हुई है। बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भरता की अहमियत को भी रेखांकित किया।

एक मीडिया कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि आज के समय में आत्मनिर्भरता कोई विकल्प नहीं रह गई है बल्कि ये समय की जरूरत बन गई है। आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए देश अब युद्धपोतों का निर्माण अपने ही देश में कर रहे हैं। नौसेना ने भी संकल्प लिया है कि वे किसी अन्य देश से युद्धपोत नहीं खरीदेंगे बल्कि भारत में ही उन्हें बनाया जाएगा। 

रक्षा मंत्री ने कहा हथियारों के मामले में आत्मनिर्भरता के लिए भारत के आत्मनिर्भरता प्रयासों को श्रेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की स्वदेशी सुदर्शन चक्र रक्षा प्रणाली जल्द ही हकीकत बन जाएगी। अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि 'वैश्विक स्तर पर इस समय युद्ध जैसी स्थिति है।' विकसित देशों के रवैये की आलोचना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 'विकसित देश ज्यादा संरक्षणवादी होते जा रहे हैं।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भले ही बाहरी दबाव हो, लेकिन भारत अपने राष्ट्रीय हितों, खासकर किसानों और छोटे उद्यमियों के हितों को प्राथमिकता देगा। राजनाथ सिंह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर ये बयान दिया। दरअसल अमेरिका भारत के कृषि क्षेत्र में एंट्री चाहता है, लेकिन भारत सरकार इसके लिए तैयार नहीं है क्योंकि इससे देश के किसानों के हित प्रभावित होंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि 'भारत किसी को अपना दुश्मन नहीं मानता, लेकिन अपने लोगों के हितों से समझौता नहीं करेगा।'


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User