जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, अमित मालवीय ने टीएमसी पर आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, ये हमला तब किया गया जब से बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत कार्य में शामिल होने के लिए गए थे। इस भाजपा नेताओं ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

Oct 6, 2025 - 15:08
 0  162
जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, अमित मालवीय ने टीएमसी पर आरोप लगाया

जलपाईगुड़ी (आरएनआई) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला किया है। वहीं इसे लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय ने टीएमसी पर आरोप है, एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- बंगाल में टीएमसी का जंगलराज! उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे और एक सम्मानित आदिवासी नेता, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर टीएमसी के गुंडों ने उस समय हमला किया जब वे जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र के नागराकाटा में विनाशकारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद करने जा रहे थे।

अमित मालवीय ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- जब ममता बनर्जी अपने कोलकाता कार्निवल में नाच रही थीं, तब टीएमसी और राज्य प्रशासन गायब था। जो लोग वास्तव में लोगों की मदद कर रहे थे, भाजपा नेता और कार्यकर्ता, उन पर राहत कार्य करने के लिए हमला किया जा रहा है। यह टीएमसी का बंगाल है, जहां क्रूरता का बोलबाला है और दया की सजा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- ममता बनर्जी पूरी तरह से दहशत में हैं। उन्हें (काफी देर से) एहसास हुआ है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने उनके 'सेलिब्रिटीज के साथ कार्निवल में नाचने' के अमानवीय कृत्य को उस समय नफरत की नजर से देखा है जब उत्तर बंगाल बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और हजारों लोग बेघर हो गए। इसके विपरीत, बंगाल भाजपा के विधायक और सांसद प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर अपना योगदान दे रहे थे।

अब उन्होंने दहशत का बटन दबा दिया है और 'विशेष समुदाय' से जुड़े अपने गुंडों को भाजपा सांसदों और विधायकों पर हमला करने के लिए उकसाया है ताकि उन्हें राहत कार्य में शामिल होने से रोका जा सके। सांसद श्री खगेन मुर्मू पर आज नागराकाटा में उस समय बेरहमी से हमला किया गया और उन्हें खून से लथपथ चोटें आईं जब वे बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। विधायक डॉ. शंकर घोष के वाहन पर भी पुलिस की मौजूदगी में हमला किया गया। ममता बनर्जी, आप भाजपा को डरा नहीं सकतीं... इसके साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री कार्यालय, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को टैग भी किया है।

इस घटना पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा- आज नागराकाटा में सांसद खगेन मुर्मू पर तृणमूल के उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस राज्य में कानून का नहीं, उपद्रवियों का राज चलता है। कल उत्तर बंगाल में हुए भीषण विनाश के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जश्न में व्यस्त थीं। और आज उनकी पार्टी के उपद्रवी इस तरह से उत्पात मचा रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.