जयपुर शहर के आठ विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के 146 दावेदारों ने किए आवेदन

विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जयपुर शहर में आठ विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्षों ने बुधवार को अंतिम दिन टिकट चाहने वाले दावेदारों के कुल 146 आवेदन शहर जिला कांग्रेस कमेटी में जमा कराए।

Thursday, August 24, 2023 - 11:00
0
जयपुर शहर के आठ विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के 146 दावेदारों ने किए आवेदन
टिकट के 146 दावेदारों ने किए आवेदन

जयपुर। (आरएनआई) जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने बताया कि शहर के आठ विधानसभा क्षेत्र में सांगानेर से 25, सिविल लाइन से चार, किशनपोल से 12, हवामहल से 18, मालवीय नगर से 25, आदर्श नगर से छह, विद्याधर नगर से 17, बगरू से 43 कांग्रेस टिकट चाहने वालों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी में प्राप्त आवेदनों की जांच कर आगामी तीन दिनों में प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त चुनाव कमेटी प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और मंत्री शाले मोहम्मद से चर्चा कर उम्मीदवारों के संभावित पैनल तैयार करेंगे। इसके बाद पैनल प्रदेश कांग्रेस को सौंपे जाएंगे। जिन दावेदारों ने किसी कारण से ब्लॉकों की बैठक में आवेदन जमा नहीं कराए, वो 25 और 26 अगस्त के बीच में जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी में आवेदन जमा कर सकते हैं।
दावेदारों में प्रमुख रूप से सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, सीताराम शर्मा नेहरू, विष्णु लाटा, रामेश्वर नेताजी विभूतिभूषण, पप्पू लाल प्रजापति, धर्म सिंह सिंघानिया।
हवामहल से महेश जोशी, ब्रजकिशोर शर्मा, ज्योति खंडेलवाल, सुनील शर्मा, रोहित जोशी, रूबी खान, कविता मिश्रा, अनवर अहमद, पौरुष भारद्वाज।
सिविल लाइन से प्रताप सिंह खाचरियावास, राजकुमार शर्मा, राजेश कर्नल, ओम राजोरिया टिकट दावेदार हैं।
किशनपोल से किशनपोल से अमीनुद्दीन कागजी, आयशा सिद्दीकी, ज्योति खंडेलवाल, इकबाल खान, युसूफ अली टाक, राजू खान ने दावेदारी जताई है।
मालवीय नगर से राजीव अरोड़ा, महेश शर्मा, पवन गोयल, संजय बापना, गिरीश पारीक, अर्चना शर्मा, कमल शर्मा, सुशील शर्मा, संगीता गर्ग, विचार व्यास, विमल यादव, रोमा जैन, महावीर सोगानी और सहित 146 आवेदन प्राप्त हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User