मणिपुर: जबरन वसूली और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पीडब्ल्यूजी व पीएलए के छह सदस्य पकड़े
पुलिस ने शनिवार को इम्फाल पूर्वी जिले के लाइफाम खुनौ स्थित उसके आवास से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। वह घाटी क्षेत्र के अस्पतालों और जनता से जबरन वसूली में कथित रूप से शामिल था।
इंफाल (आरएनआई) मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिलों में अलग-अलग अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इसके साथ ही विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने इम्फाल पूर्वी जिले के लाइफाम खुनौ में कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। वह घाटी क्षेत्र के अस्पतालों और जनता से जबरन वसूली में कथित रूप से शामिल था। इसी संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को पोरोमपत, चिंगमेइरोंग ममांग लेइकाई, हियांगलाम माखा लेइकाई और इथाई वापोकपी क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और नकदी बरामद हुई।
सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के कोटजिम से हेकलर एंड कोच राइफल, बोल्ट एक्शन राइफल, मोर्टार और हैंड ग्रेनेड बरामद किए। वहीं, इंफाल पश्चिम जिले के कंगलाटोम्बी में सब-मशीन गन, .303 राइफल, 9 मिमी और .32 पिस्तौल सहित अन्य हथियार मिले।
मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष में अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। इस साल फरवरी में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



