जब मोदी और राहुल ने किया एक दूसरे का अभिवावदन!!!...

18वीं लोकसभा के संसद सत्र का आज पहला दिन है।

Jun 24, 2024 - 11:45
 0  2.3k
जब मोदी और राहुल ने किया एक दूसरे का अभिवावदन!!!...

नई दिल्ली (आरएनआई) 18वीं लोकसभा के संसद सत्र का आज पहला दिन है। लोकसभा अध्यक्ष नियुक्त होने तक सदन को चलाने की जिम्मेदारी प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब के हाथों में होगी। पहले दिन नवनिर्वाचित सांसदों ने सबसे पहले शपथ ली। इसमें सबसे पहला नाम पीएम नरेंद्र मोदी का था। मोदी के शपथ लेने के बाद एक अलग नजारा देखने को मिला। राजनीतिक मंच से पीएम के खिलाफ खूब बोलने वाले सांसद राहुल गांधी मोदी की तरफ हाथ जोड़े दिखाई दिए। उनके साथ बाजू की सीट पर बैठे कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने भी राहुल के साथ पीएम मोदी का अभिवादन किया। बता दें कि यह सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलने वाला है।

लोकसभा में आज भारी हंगामे और प्रोटेम स्पीकर के विरोध के बीच एक स्वस्थ राजनीति की भी झलक दिखी। मौका था सांसदों के शपथ ग्रहण का, पीएम मोदी ने सबसे पहले सांसद के रूप में शपथ ली और सदन में मौजूद सभी सांसदों का अभिवादन कर रहे थे। इस बीच उन्होंने पंक्ति में आगे बैठे रायबरेली से सांसद राहुल गांधी का भी अभिवादन किया। राहुल भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी अपनी सीट से मोदी का दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। सदन के अंदर से आई यह तस्वीर अब चर्चा का विषय बन गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.