जन्माष्टमी तैयारियों में लापरवाही: दिल्ली में आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड
निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पोस्ट से अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में जन्माष्टमी की तैयारियों में लापरवाही बरतने के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही कई अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस कमिश्नर बाहरी उत्तरी जिले में स्थित इस्कॉन मंदिर का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जन्माष्टमी के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पोस्ट से अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
आठ पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया, जबकि अन्य के खिलाफ जांच शुरू की गई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई पर सख्त कार्रवाई होगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



