जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य का विवादित बयान: यूपी को कहा 'मिनी पाकिस्तान', हिंदू धर्म संकट में

मेरठ के विक्टोरिया पार्क में कथा के दौरान जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य ने विवादित बयान देते हुए उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान बताया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया और कहा कि हिंदुओं को सजग होकर धर्म की शिक्षा बच्चों तक पहुंचानी होगी।

Sep 12, 2025 - 14:39
 0  189
जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य का विवादित बयान: यूपी को कहा 'मिनी पाकिस्तान', हिंदू धर्म संकट में

मेरठ (आरएनआई) मेरठ विक्टोरिया पार्क में बृहस्पतिवार को जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य की कथा से पूर्व चरण पादुका पूजन हुआ। इसके बाद जगद्गुरु ने कहा कि आज हिंदुओं पर संकट है। अपने ही देश में हम हिंदू धर्म को उतना न्याय नहीं दे पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान लगता है। अब हमें मुखर होने की जरूरत है। प्रत्येक घर में हिंदू धर्म की पाठशाला बनानी पड़ेगी। प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों को हिंदू धर्म की शिक्षा देनी होगी।

उन्होंने कहा कि हिंदू या सनातन धर्म यह एक ही है। हम वसुदेव कुटुंबकम में जीते हैं। हमारा किसी से बैर नहीं। अब हम किसी को भूल से भी नहीं छेड़ेंगे, अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे भी नहीं। ऑपरेशन सिंदूर सदा याद रखा जाएगा। बिना किसी अपराध के हिंदुओं को मारा जा रहा है। ऐसे लोगों को समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि हिंदुओं के तीन बालक अवश्य होने चाहिएं।  

जगद्गुरु ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सैलानियों की धर्म पूछकर हत्या की गई तो हमने भी उन्हें प्रसाद दे दिया। पड़ोसी देश को नानी याद आ गई। दोस्तों अब सजग हो जाओ। उन्होंने कहा मैं हिंदू धर्माचार्य हूं। अब में ओम क्रांति क्रांति हीं कहूंगा, हम ओम शांति शांति का नारा बहुत दे चुके हैं।

इस दौरान यह भी बताया कि अकबर ने भी एक बार बीरबल से पूछा था कि तुम्हारे भगवान का अवतार होता है। भगवान तो ऊपर से सबकुछ कर सकते हैं। बीरबल ने कहा सब जगह विद्यमान है। इस बीच बीरबल ने अकबर के बेटे का पुतला बनाया। पुतले को नदी में फेंका तो अकबर तुरंत बचाने नदी में कूद गया। बीरबल ने कहा, आप सक्षम हो। आपके आदेश पर पूरी सेना नदी में कूद जाएगी। जब बेटे में विपदा आती है तो पिता पीछे नहीं हटता है। यही हमारे परम पिता का उदाहरण है। इसलिए वह अवतार लेते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.