छतरपुर: केन-बेतवा परियोजना के विरोध में चल रहा आंदोलन खत्म, प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हटाया
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बराना नदी पर केन-बेतवा परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चल रहे आंदोलन को प्रशासन ने तड़के सुबह समाप्त करा दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नदी के बीच धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को हटाया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी पिछले 16 दिनों से बराना नदी के बीच सांकेतिक चिता आंदोलन कर रहे थे। उनका आरोप था कि केन-बेतवा परियोजना में अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है।
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया।
यह आंदोलन छतरपुर के किशनगढ़ क्षेत्र स्थित बराना नदी में चल रहा था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)