चेन्नई में कार्गो विमान के इंजन में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग—कोई हताहत नहीं
चेन्नई (आरएनआई) चेन्नई में कार्गो विमान के इंजन में आग लग गई। गनीमत रही कि विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को चेन्नई आ रही एक अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान के एक इंजन में आग लग गई। विमान के उतरने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। यह उड़ान मलेशिया के कुलालुंपुर शहर से आ रही थी।
लैंडिंग के दौरान मालवाहक उड़ान के चौथे इंजन में आग लग गई, जिसके बाद पायलटों ने संबंधित अधिकारियों को इस घटना के बारे में बताया। हालांकि, कोई आपातकालीन लैंडिंग नहीं हुई। पायलटों ने सूझबूझ के साथ विमान को सुरक्षित उतार लिया। सूत्रों ने बताया कि विमान के शहर के हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग बुझा दी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



