चुनाव से पहले तमिलनाडु सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात, 1.31 करोड़ लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 5-5 हजार रुपये

Friday, February 13, 2026 - 12:36
0
चुनाव से पहले तमिलनाडु सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात, 1.31 करोड़ लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 5-5 हजार रुपये

चेन्नई (आरएनआई)। चुनावी माहौल से पहले तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए कलाइग्नार महिला पात्रता योजना के तहत 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 5,000-5,000 रुपये ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खातों में भेजी गई है और शुक्रवार सुबह तक सभी लाभार्थियों को पैसा मिल जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों को देखते हुए योजना को रोकने या इसमें बाधा डालने की आशंकाओं के बीच यह फैसला लिया गया है, ताकि महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता निर्बाध रूप से जारी रहे। उन्होंने बताया कि फरवरी से अगले तीन महीनों की मासिक सहायता अग्रिम रूप से दी गई है, जिसमें गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सहयोग भी शामिल है।

स्टालिन ने कहा कि सरकार चाहती है कि महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतें, बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और घरेलू खर्चों पर किसी तरह का असर न पड़े। इसी उद्देश्य से एकमुश्त 5,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है, जिससे लाभार्थियों को तुरंत राहत मिल सके।

चुनाव को लेकर बड़ा सियासी एलान करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता में आती है, तो कलाइग्नार महिला पात्रता योजना के तहत दी जा रही 1,000 रुपये की मासिक सहायता को बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता, खासकर महिलाएं, एक बार फिर डीएमके पर विश्वास जताएंगी।

सरकार के इस फैसले को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसे चुनाव से पहले डीएमके का अहम दांव भी माना जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User