चुनाव लड़ने के इच्छुक जिलाध्यक्षों को पहले देना होगा इस्तीफा

BJP संगठन नेताओं के बीच हुआ फैसला, सियासी हलचल तेज

Tuesday, April 11, 2023 - 12:45
0

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी ने आगामी चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को भोपाल के पास राधा की ढाणी में बुथ विस्तार को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनाद शर्मा शामिल हुए।

बैठक में जिला अध्यक्षों के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा फैसला किया गया। बैठक में फैसला हुआ है कि बीजेपी जिला अध्यक्ष को चुनाव नहीं लड़ाएगी, वही चुनाव लड़ने के इच्छुक जिला अध्यक्षों को पहले इस्तीफा देना होगा। बता दे कि बीते दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में एमपी भाजपा के नेताओं को चुनाव को लेकर बड़ी नसीहत दी थी, जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बंद कमरे में एक बड़ी बैठक की थी और इसके बाद आज मंगलवार को फिर संगठन के नेताओं के साथ बैठक की गई और इसके बाद यह फैसला लिया गया कि चुनाव लड़ने के लिए जिला अध्यक्षों को पहले इस्तीफा देना होगा।

इस पूरे घटनाक्रम को नड्डा की नसीहत से जोड़कर देखा जा रहा है। चुंकी इस साल के अंत में एमपी में विधानसभा चुनाव होने है और कई ऐसे जिले हैं जहां के जिलाध्यक्ष चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में संगठन ने अलग अलग जिलों में बदलाव की तैयारी भी शुरु कर दी है। खबर है कि जिलों में टिकट की दावेदारी के इच्छुक जिलाध्यक्षों को जल्द  पदमुक्त किया जा सकता है, उनकी जगह नए नेताओं को मौका दिया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User