‘चुनाव रद्द कराने के लिए तुमने उसे मारा’, उस्मान हादी के भाई का मोहम्मद यूनुस सरकार पर सनसनीखेज आरोप

Dec 24, 2025 - 12:10
 0  54
‘चुनाव रद्द कराने के लिए तुमने उसे मारा’, उस्मान हादी के भाई का मोहम्मद यूनुस सरकार पर सनसनीखेज आरोप

ढाका (आरएनआई)। बांग्लादेश के चर्चित छात्र नेता और इंकिलाब मंचो के संयोजक शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। मृतक के भाई ओमर हादी ने अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके भाई की हत्या जानबूझकर आगामी राष्ट्रीय चुनावों को पटरी से उतारने के लिए कराई गई।

ढाका के शाहबाग इलाके में राष्ट्रीय संग्रहालय के सामने आयोजित शहीदी शपथ कार्यक्रम में बोलते हुए ओमर हादी ने सरकार पर तीखा हमला किया। बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार के मुताबिक उन्होंने कहा, “यह आप ही हैं जिन्होंने उस्मान हादी को मरवाया और अब उसी मुद्दे का इस्तेमाल कर चुनाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर मौजूद एक खास गुट ने साजिश के तहत इस हत्या को अंजाम दिया ताकि देश का राजनीतिक माहौल अस्थिर किया जा सके।

ओमर हादी ने यह भी दावा किया कि उनके भाई को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह किसी एजेंसी या किसी विदेशी ताकत के सामने झुकने को तैयार नहीं थे। गौरतलब है कि उस्मान हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव में उम्मीदवार थे और छात्र राजनीति में उनकी बड़ी पकड़ मानी जाती थी।

उन्होंने अंतरिम सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही हत्यारों को सजा नहीं दी गई तो यूनुस सरकार का अंजाम भी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना जैसा हो सकता है। ओमर हादी ने कहा कि सरकार को तुरंत मुकदमा चलाकर दोषियों को सजा दिलानी चाहिए, ताकि चुनावी माहौल और ज्यादा खराब न हो।

गौरतलब है कि 32 वर्षीय शरीफ उस्मान हादी को ढाका में एक मस्जिद से बाहर निकलते समय गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां 19 दिसंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्या के बाद ढाका समेत कई इलाकों में तनाव और विरोध प्रदर्शन देखने को मिले।

उस्मान हादी 2024 के जन आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे। इसी आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को अगस्त 2024 में पद छोड़कर भारत जाना पड़ा था, जहां वे फिलहाल निर्वासन में हैं। उनकी हत्या ने बांग्लादेश की राजनीति में एक नई उथल-पुथल पैदा कर दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.