चीनी जेल में बंद ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार का खत

खत में चेंग लेई ने लिखा कि 'मेरी कोठरी में सूरज की रोशनी सिर्फ खिड़की से आती है लेकिन एक साल में सिर्फ 10 घंटे ही मैं धूप में खड़ी हो सकती हूं।'

Friday, August 11, 2023 - 10:36
0
चीनी जेल में बंद ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार का खत
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार चेंग लेई

ऑस्ट्रेलिया की पत्रकार चेंग लेई यीर्न ने एक मार्मिक पत्र लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चेंग लेई ने लिखा कि उन्हें बच्चों की याद आती है और वह खुले आसमान के नीचे धूप में बैठना चाहती हैं। बता दें कि चेंग लेई चीनी मूल की ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार हैं, जो चीन की जेल में बंद हैं। तीन साल पहले वह रहस्यमयी हालात में गायब हो गईं थी और बाद में पता चला कि वह चीन की जेल में बंद हैं। 
चेंग लेई ने अपने पार्टनर निक कोले को जेल से एक खत लिखा है, जिसे निक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। चेंग लेई का यह खत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खत में चेंग लेई ने लिखा कि 'मेरी कोठरी में सूरज की रोशनी सिर्फ खिड़की से आती है लेकिन एक साल में सिर्फ 10 घंटे ही मैं धूप में खड़ी हो सकती हूं। चेंग लेई ने लिखा कि बीते तीन सालों से उन्होंने एक पेड़, झाड़ियां या समुद्र तट नहीं देखे हैं।' उन्होंने बताया कि साल में सिर्फ एक बार ही उनके बिस्तर को खुली हवा में ले जाया जाता है। चेंग ने कहा कि उन्हें अपनी बच्ची की याद आती है। 
बता दें कि चीन के सरकारी टीवी सीजीटीएन की पूर्व एंकर चेंग लेई को चीन की सरकार ने साल 2020 में हिरासत में लिया था। हालांकि चीन की सरकार ने आधिकारिक रूप से चेंग की गिरफ्तारी 2021 से दर्शायी है। चेंग लेई पर आरोप है कि उन्होंने खूफिया सूचनाएं लीक की। हालांकि सूचनाओं को लेकर ज्यादा विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। चेंग लेई की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई, जब चीन और ऑस्ट्रेलिया के संबंध खराब दौर से गुजर रहे थे। हालांकि हाल के दिनों में दोनों देशों के रिश्तों में कुछ बेहतरी हुई है लेकिन अभी तक चेंग लेई की रिहाई को लेकर कोई प्रगति नहीं हुई है। 
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि पूरा देश चाहता है कि चेंग लेई की रिहाई और वह अपने बच्चों के पास लौट आएं। हम चेंग और उनके परिवार का समर्थन जारी रखेंगे। वोंग ने कहा कि बीते महीने ही आसियान सम्मेलन के दौरान उन्होंने चीन के विदेश मंत्री के सामने चेंग लेई की रिहाई का मुद्दा उठाया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User