चिल्ले कलां शुरू... कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में भी सर्दी ने तोड़ा आधी सदी का रिकॉर्ड

राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार रात का पारा सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर माइनस 8.5 डिग्री पहुंच गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात बीती। श्रीनगर में 50 साल में दूसरी और 90 साल में तीसरी बार न्यूनतम पारा गिरने से सबसे सर्द रात बीती है।

Sunday, December 22, 2024 - 06:00
0
चिल्ले कलां शुरू... कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में भी सर्दी ने तोड़ा आधी सदी का रिकॉर्ड

श्रीनगर/जम्मू (आरएनआई) कश्मीर में चिल्ले कलां के पहले ही दिन कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार रात का पारा सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर माइनस 8.5 डिग्री पहुंच गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात बीती। श्रीनगर में 50 साल में दूसरी और 90 साल में तीसरी बार न्यूनतम पारा गिरने से सबसे सर्द रात बीती है।

डल झील सहित घाटी के कई हिस्सों में खुले में जल निकाय जम गए हैं। कई इलाकों में पाइपों में पानी जमने से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। जम्मू संभाग में भी रात में कड़ाके की ठंड जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। इसके हाद 27-28 दिसंबर को जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और चिनाब वैली व पीरपंजाल रेंज के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

इस साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को पर्यटकों को बर्फबारी का मजा लूटने का मौका मिल सकता है। इस दिन कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद है। खासतौर पर कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में 26 दिसंबर तक 1 से 3 डिग्री तक पारे में गिरावट आएगी।

पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन व यातायात पुलिस की एडवाइजरी पर यात्रा करने की सलाह दी गई है। पहलगाम में शुक्रवार रात का पारा माइनस 8.6 और गुलमर्ग में माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 40 दिन की अवधि के बाद 20 दिन का चिल्ले खुर्द और 10 दिन का चिल्ल बच्चा होता है।

13 दिसंबर 1934- माइनस 12.8 (आलटाइम रिकॉर्ड)
दिसंबर 1974-माइनस 10.3
21 दिसंबर 2024-माइनस 8.5
13 दिसंबर 1986-माइनस 7.9
18 दिसंबर 2018-माइनस 7.7

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User