चाचौड़ा जनपद पंचायत में अब अनोखा खेल: जनप्रतिनिधियों की राशि भी रातों-रात गायब कर दी गई है।

25 जनपद सदस्य को कानों कान नहीं लगी भनक जनपद के कुछ बाबू और कुछ अधिकारियों ने अपने चुनिंदा सरपंचों की मनुवादी बीपीटीपी योजना।

Tuesday, August 8, 2023 - 20:13
Updated: 3 years ago
0
चाचौड़ा जनपद पंचायत में अब अनोखा खेल: जनप्रतिनिधियों की राशि भी रातों-रात गायब कर दी गई है।

गुना।(आरएनआई)मामला पहुंचा कलेक्टर के पास,करेंगे जांच
चाचौड़ा जनपद सदस्यों को मिलने वाली जनपद सदस्य के अधिकार क्षेत्र की राशि बिना सामान्य सभा की बैठक के कुछ चुनिंदा पंचायत को बांट दी गई है। जिसकी पूर्व में चाचौड़ा क्षेत्र के जनपद सदस्य लिखित में कलेक्टर को अवगत करा कर जीपीडीपी 2022-23 को निरस्त करने की मांग की है।

इस पूरे कारनामे में कुछ जनपद के कर्मचारी एवं कुछ चुनिंदा एक-दो जनपद सदस्य शामिल है जबकि बाकी जनपद सदस्यों को इस मीटिंग की एवं एजेंट की जानकारी नहीं है। साथ ही जिन कार्यों को इस योजना में शामिल किया गया है  जीपीडीपी बनाई गई है वह कार्य मौके पर 2 साल पहले ही नरेगा से बनकर तैयार है।

 आज चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी इस मामले कोलेकर कलेक्टर  को अवगत कराया है एवं अति शीघ्र दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए और अति शीघ्र   जनपद सदस्यों की मीटिंग बुलाकर पूर्ण कार्य योजना बनाकर जीपीडीपी तैयार की जाए, इसको लेकर कलेक्टर को अवगत कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User