चाकू से किए 17 वार: टोपी पहने आया शख्स, किशोर को बेरहमी से काट डाला
दिल्ली के भजनपुरा में एक किशोर को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। किशोर पर एक के बाद एक 17 बार चाकू से वार किए गए। खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक का नाम सुमित बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के भजनपुरा में एक किशोर की चाकू से ताबड़तोड़ हत्या कर दी गई। किशोर पर एक के बाद एक 17 बार चाकू से वार किए गए। खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक का नाम सुमित बताया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का बैठा हुआ दिख रहा है और एक लड़का खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। खड़ा हुआ शख्स सुमित है, थोड़ी देर में एक टोपी पहने लड़का आता है और चाकू से ताबातोड़ सुमित पर अटैक करना शुरू कर देता है। जिसके बाद सुमित घायल होकर नाली में गिर जाता है।
सीसीटीवी 11 जुलाई का बताया जा रहा है कि। भजनपुरा के गामरी एक्सटेंशन में सुमित का शव मिला था। सुमित के चेहरे पर, गर्दन पर और पेट पर 17 बार हमला किया गया था। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)